आज के इस बढ़ते महँगाई के दौर में अपना जीवन यापन करना बहुत ही मुश्किलों से भरा है।
हमारे आय का जरिया बहुत कम है और खर्च तो दिन प्रतिदिन ऐसे बढ़ रहे हैं जैसे एक शिशु बढ़ता है।
आज के समय में बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है और इसका कारण भी हम लोग हैं।
जानिए कैसे
पहला कारण ::-
चाहे कोई शहर हो या फिर ग्रामीण इलाका हो सभी जगह को लोग अब पढ़े लिखे हो गये हैं।
आज से 15/20 पहले यदि देखा जाए तो इतने ज्यादा पढ़े लिखे लोग नही होते थे। ग्रामीण इलाकों में तो बहुत ही कम पढ़े लिखे हुआ करते थे।
लेकिन आज के समय मे तो फिर चाहे वो शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण सभी कोई आपको पढ़ा लिखा मिल जाएगा।
सभी कोई पढ़े लिखे हो गए तो नौकरियां भी कुछ ही लोगो को मिल पा रहा है।
जिससे बहुत से लोग ऐसे है जो पढ़े लिखे हैं फिर भी एक रुपये भी नही कमा पा रहे हैं। और सरकार से नौकरी की उम्मीद लगाए बैठें हैं।
दूसरा करण ::-
यदि आज से कुछ 20/25 वर्ष पहले की बात करें तो आपने देखा सुना होगा कि लड़कियां ज्यादा पढ़ी लिखी नही होती थीं।
आज भी ऐसे बहुत से महिलाएं है जो कि पढ़ी लिखी नहीं हैं।
लेकिन अब के समय की लड़कियों की बात करे तो लगभग सभी लड़कियां आपको पढ़ी लिखी मिल जाएंगी।
जितने लड़के पढ़े लिखे हैं शायद उनके बराबर ही लड़कियां भी पढ़ी लिखी हो चुकी है।
कुछ क्षेत्र में तो लड़कियां लड़को से भी आगे निकल गई है।
पहले के जमाने मे सिर्फ लड़के ही नौकरी करते थे लेकिन आज के समय मे तो लड़कों के बराबर ही लड़कियां नौकरी कर रही हैं।
तो यदि ध्यान दिया जाए तो शायद आप जान ही चुके होंगे कि लड़कियों के नौकरी करने से बहुत से लड़के को नौकरी मिल ही नही पाती है।
और बेरोजगारी का माहौल छाया हुआ है।
तो यह तो कह ही सकते हैं कि लड़कियों के वजह से भी लड़को को रोजगार नही मिल रहा है।
लड़कियां आज के समय मे सरकारी हो या गैर सरकारी प्रेत्यक क्षेत्र में आपको नौकरी करते मिल जाएंगी।
फिर चाहे वो सेना पुलिस डॉक्टर इंजीनियर या फिर बिज़नेस क्षेत्र हो हर जगह आपको लड़कियां देखने को मिल ही जाती हैं।
अब तो आप मानते हैं न कि कुछ हद तक लड़कियां भी लड़को के बेरोजगार होने का कारण है।
तीसरा कारण ::-
आज के समय मे कोई लड़का हो या लड़की हर किसी को सिर्फ नौकरी ही चाहिए फिर चाहे वो सरकारी हो या गैर सरकारी हो।
हर कोई सिर्फ नौकरी ही चाहता है। कोई भी मजदूरी नहीं करना चाहता है।
तो ऐसे में होता यह है कि पढ़े लिखे लोग गरीब होते जा रहे हैं और जो अनपढ़ लोग है वे कुछ पैसे कमा के अपना जीवन यापन कर रहे है।
बहुत से लोग पढ़े लिखे होते हुए भी नौकरी न मिलने के कारण गरीब होते जा रहे हैं।
और जिनके पास अपना कुछ व्यवसाय है फिर वो पढ़े लिखे हों या न हों यदि वे पैसे कमा रहे हैं तो वो लोग पढ़े लिखे व्यक्ति से बेहतर जीवन यापन कर रहे हैं।
तो आज के समय मे लड़कियां हो या लड़के सभी लोग पढ़े लिखे हो चुके हैं। तो आप नौकरी की तलाश छोड़कर आत्मनिर्भर बने।
और हो सके तो कोई भी व्यवसाय करें जिससे कुछ पैसे कमाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाये।
इसलिए आपको Stock market and Mutual fund Investment करते रहना चाहिए जिससे आपके पास नौकरी न भी हो तब भी आप अच्छी जिंदगी जियें।
और आपके पास कभी पैसे की कमी न हो। जिससे भविष्य को पैसे को लेकर कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
0 Comments